रामलीला का समापन, कलाकार सम्मानित किए
बागपत। रामलीला का मंचन रावण के वध के बाद श्रीराम को राजतिलक के बाद समापन हो गया है। समापन पर कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। पुराने कस्बे में चली रामलीला में राजतिलक की लीला दिखाई गई। इसके बाद कमेटी की ओर से मंच पर कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कमेटी के अध्यक्ष धारा ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राजबीर चौहान, महामंत्री राजसिंह, के अलावा भूपेंद्र चौहान, सुधारस चौहान, सुनील चौहान, मीडिया प्रभारी अमित चौहान, आकाश भेंडा, शेखर चौहान, विष्णु शर्मा, संदीप गुप्ता, मेकअप मेन संजीव कुमार, चमने, संगीतकार मास्टर कर्मवीर चौहान, धीरू, भारत, स्टेज प्रबंधक मास्टर राकेश मोहन गर्ग, साउंड मास्टर मिंटू, आकाश, बोनू, मनोज, नीरज, अमित, लाईट मेन टोल्लू, सोमबीर, यसवीर पिंटू मौजूद रहे।
अमीनगर सराय में सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से शिवमंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला में राम भरत मिलाप, राम का राजतिलक एवम उसके बाद सत्यवादी हरिश चंद्र के नाटक का मंचन किया गया। आरती कर्ता आदेश मिश्रा एवं राजतिलक राजेंद्र शर्मा, नीटू शर्मा ने किया। रामलीला में अध्यक्ष अनिल गुप्ता, यज्ञदत्त शर्मा, नवीन गुप्ता,दीपक भारद्वाज, देवेंद्र गर्ग, कांति प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, रंगा शर्मा, महेश शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेश पाराशर, उमादत्त शर्मा उपस्थित रहे।
बागपत के बागेश्वर मंदिर में रामलीला का मंचन के दौरान राजतिलक- फोटो : BAGHPAT