फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल गांव में आज से होगी किसान जागरूकता गोष्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल गांव में किसान जागरूकता गोष्ठियां आज से
विज्ञापन

बागपत। छह ब्लॉक के मॉडल गांव में किसान गोष्ठी होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी बना दिए गए हैं। इसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को आय दोगुनी करने और सहफसली खेती के लिए जागरूक करेंगे।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि किसानों को जागरूकता के लिए अक्तूबर माह में जिले के छह ब्लॉक में चयनित छह गांव के मॉडल गांवों में रबी सीजन के अंतर्गत किसान गोष्ठी होगी। इसमें किसानों को सह फसली खेती, फसल अवशेष न जलाने, जैविक खेती करने, कम पानी की फसल की बुआई करने, पानी बचाने सहित विभिन्न जानकारी किसानों को दी जाएगी। उन्होंने बताया गोष्ठी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जानकारी दी छपरौली ब्लॉक के मुकंदपुर गांव में 11 अक्तूबर को, बड़ौत ब्लॉक के फतेहपुर चक में 18, बिनौली ब्लॉक के जिवाना गुलियान में 25 को, पिलाना ब्लॉक के अब्दुलापुर मेवला में 26 को, खेकड़ा ब्लॉक के नूरपुर मुजविदा में 30 को और बागपत ब्लॉक के ब्राह्मण पुट्ठी गांव में 31 अक्तूबर को गोष्ठी होगी। गोष्ठी के नोडल जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी को बनाया। सभी गोष्ठी संबंधित गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर ने बताया कि मुकंदपुर गांव में होने वाली गोष्ठी में किसानों को मृदा स्वास्थ्य की जांच कर ली गई। किसानों को कार्ड भी बांट दिए हैं। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को खेतों में घटते पोषकों तत्वों की जानकारी देना और सही उर्वरकों का इस्तेमाल करने को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें