फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला के आटा चक्की वाले से मांगी रंगदारी 

Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
बागपत के रमाला गांव में आटा चक्की चलाने वाले दिनेश उर्फ गुड्डू से फोन पर दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी दी यदि तीन दिन में रुपये नहीं पहुंचाए तो जान से मार दिया जाएगा। इससे पूरा परिवार दहशत है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

 दिनेश ने बताया उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने दस हजार रुपये की मांग की। कहा रमाला गांव की नहर की पटरी के पास खंभा है। वहां पर उसका आदमी मिलेगा, उसके पास तीन दिन में रुपये पहुंचा देना। धमकी दी यदि रुपये न देने पर जान से मार दिया जाएगा। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने रमाला थाने पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और फोनकर्ता का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रमाला पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले इस तरह की जनपद में कई घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों ने लाखों की रंगदारी मांगी जा चुकी है। रुपये न देने पर उन पर फायरिंग भी हो चुकी है।
  अधिवक्ता की बेटी से मोबाइल छीना
बड़ौत (ब्यूरो)। बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने स्थित न्यू सिटी कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाश एक अधिवक्ता की छह वर्षीय बेटी से मोबालि छीन ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक, न्यू सिटी कॉलोनी में रहने वाले विरेंद्र एडवोकेट की छह वर्षीय बेटी जिया घर के बाहर चारपाई पर मोबाइल से खेल रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। पहले उन्होंने एक व्यक्ति का पता पूछा और फिर आगे निकल गए। कुछ देर बाद बदमाश लौटे और बच्ची से मोबाइल छीन ले गए। लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें