श्रीराम ध्वज यात्रा निकालते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंडबाजों के साथ रामध्वज यात्रा निकाली गई। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में यात्रा आरती के साथ शुरू हुई।
श्रद्धालु भगवान राम की जय जयकार करते हुए आगे बढ़े। वहीं बैंडबाजे भगवान राम को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान कर रहे थे। ध्वज यात्रा बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर पहुंच समाप्त हुई। वहां भूमि पूजन के बाद प्रसाद बांटा।
इसमें मुख्य रूप से कमेटी के प्रधान पुनीत शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, राजेश शर्मा, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, अतुल रुहेला, सुनील रुहेला, पीयूष शर्मा, सुनील दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विश्व शांति के लिए तपस्या की
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी बारू महाराज ने विगत 30 दिन से विश्व शांति के लिए जल, अन्न और सिले हुए वस्त्रों का त्याग कर रखा है। वह शांति के लिए 41 दिन की तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी आपसी भाईचारे के साथ जीवन यापन करें। सभी के सुख में ही अपना सुख है।