फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोदियों ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने रखा उपवास
विज्ञापन

बड़ौत। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था व हाथरस गैंगरेप प्रकरण को लेकर शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने उपवास रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है। दिनदहाडे़ महिलाओं व युवतियों के साथ बलात्कार, हत्याएं, लूटपाठ जैसी जघन्य घटनाएं हो रही है। गैंगरेप पीड़िता के परिवार के बिना गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर पुलिस प्रशासन ने मनमानी की है। कार्यकर्ता विश्वास चौधरी ने कहा कि हाथरस गैंगरेप व बलरामपुर मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ता शनिवार को नगर मेें कैंडल मार्च निकालेंगे। उपवास रखने में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक अजय कुमार, गजेन्द्र सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र मलिक, विश्वास चौधरी, सुभाष प्रमुख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें