फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोदियों ने निकाला जुलूस, सिसाना में महिलाओं से अभद्रता का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
10 सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर अनुभव कुमार को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय से सदर तहसील तक जुलूस निकाला। सिसाना गांव में महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता का विरोध किया गया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम अनुभव कुमार को राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन दिया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने सिसाना में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि सरकार मंडी अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम व अनुबंध खेती का अध्यादेश लागू करना चाहती है। तीनों अध्यादेश किसान विरोधी है। इसके अलावा प्रदेश में बिजली बिलों का भार अत्यधिक होने के कारण किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिजली के बिलों को माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने डीजल-पेट्रोल की बढ़ी मूल्य वृद्धि वापस लेने तथा जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, जिले के जर्जर मार्गों का निर्माण एवं नहर व रजबहों की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने तथा मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण में व्यापारियों की दुकानों व मकानों को न तोड़ने की मांग की। अशोक कुमार, सुभाष नैन, धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर, संजीव मान, ओमबीर ढाका, यशवंत सिंह, कृष्णपाल, योगेंद्र कुमार, सत्येंद्र खोखर, नीरज पंडित, विश्वास चौधरी, सुरेश मलिक, विकास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें