फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को शुगर मिल पर धरना देगी रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी की बैठक हुई है। पदाधिकारियों ने 28 दिसंबर को गन्ना मूल्य और भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बागपत शुगर मिल में धरना देने का निर्णय लिया। इस दौरान सभी ने ऊधम सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि जिले के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली, नियमित तौल लिपिक की तैनाती न होने, कम इंडेट जारी होने के कारण किसान परेशान हो रहे है। मिल के गेट पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं नहीं है और समितियों पर यूरिया के अभाव के कारण किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ रही है। इन्हीं मांगों को लेकर 28 दिसंबर को बागपत शुगर मिल में धरना देकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की जाएगी। बैठक का संचालन नीरज पंडित ने किया। बैठक में पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतीश चौधरी, जमीरुद्दीन अब्बासी, ओमबीर ढाका, लेखराज प्रधान, अजहर खां, नरेश प्रधान, राजेंद्र, वीरेंद्र बैंसला, राजेंद्र सिंह, जाहिद खान, कृष्णपाल, राजकुमार प्रधान, चमन सिंह, प्रमोद शर्मा, योगेश शर्मा, विशाल जैन, डॉ राजपाल सिंह, दुष्यंत पंडित, श्याम सिंह, अजय सोलंकी, संतकुमार धामा, योगेंद्र चेयरमैन, पुष्पेंद्र, अमित, कर्ण चौधरी, दीपक राठी, इरफान इदरीशी, डॉ विक्रम सिंह विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें