फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रक्षा बंधन, जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर नगर मे कोतवाली प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते एसपी अजय कुमार - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
- तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया जिला
विज्ञापन

- जिलेभर में भ्रमणशील रहेंगे जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। रक्षा बंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक त्योहार पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एहतियात के लिए जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार सिंह ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।
रक्षा बंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकलेंगी। निजी वाहनों, यात्री बसों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तीन जोन बनाए गए हैं। बड़ौत नगर में दो सेक्टर सहित जिले में कुल 11 सेक्टर बनाए गए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी और सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों दिखे हुड़दंगी तो सख्त कार्रवाई
बागपत। सड़कों या वाहनों पर हुड़दंगी दिखते तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। रविवार से ही चेकिंग अभियान में तेजी लानी शुरू की गई है। चालान काटे जा रहे हैं। सोमवार को भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें