फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत का बड़ा बयान: अपने फायदे की बात करती है डबल इंजन की सरकार, बोले- अभी खत्म नहीं हुआ आंदोलन

Mon, 28 Feb 2022 07:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

राकेश टिकैत ने पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ अपने फायदे की बात करती है। टिकैत ने यह भी कहा कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का एमएसपी पर कानून बनाने और अन्य मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। 13 मार्च के बाद आंदोलन फिर तेज होगा। यह आंदोलन किसी एक प्रदेश का नहीं, बल्कि समूचे देश के किसानों का है। यूपी में सरकार किसी की भी बने समस्याओं का निदान होने तक आंदोलन को खत्म नहीं होगा। 

विज्ञापन


रविवार देर रात रानीबाग कॉलोनी में ब्लाक अध्यक्ष कविराज चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल अपने फायदे की बात करती है। किसानों, मजदूरों, गरीबों, बेरोजगारों से इनका कोई लेना देना नहीं है। देश और प्रदेश में विकास पूरी तरह से ठप है। मांगों को लेकर आंदोलन करने का प्रयास करने वालों को कुचलने की कोशिश की जाती है। अभी तक भारत सरकार ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचलने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से नहीं हटाया है। जबकि जांच में साफ है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने उन्हीं की कार से किसानों को कुचला था।

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: धमाकों के बीच फंसे मेरठ के लाल, भूखे-प्यासे बच्चों के हालात देख टूट रहा परिजनों का सब्र, छलकी आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान व देश की जनता सरकार की ढुलमुल नीति को लेकर नाराज है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बारे में किसानों से कुछ छुपा नहीं है। ऐसे में किसानों और जनता को कुछ भी बताने की आवश्यकता नहीं है। 10 मार्च के बाद जो भी निर्णय आएगा बेहतर होगा। 

यह भी पढ़ें: गजब: मारूफ के खेतों में उगे फूलों से महकते हैं राष्ट्रपति भवन और संसद, 30 लोगों को दे रहे रोजगार

इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कविराज सिंह के परिवार के बच्चों से उनका हालचाल जाना और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें