फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे की पटरी टूटी किसानों की फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। किशनपुर रजबहे की पटरी टूटने से कासिमपुर खेड़ी गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी हुई नहर की पटरी को ठीक कराया।
शुक्रवार को ज्यादा पानी आने से कासिमपुर खेड़ी के जंगल में किशनपुर रजबहे की पटरी टूट गई। इससे कई किसानों की ज्वार व ईख की फसल जलमग्न हो गई। फसल में पानी भरने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने सुबह सिंचाई विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी हुई नहर की पटरी को ठीक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रविन्द्र, सुनील, रामकुमार ने बताया कि इससे पहले भी कई बार रजबहे की पटरी के टूटने से किसानों का नुकसान हो चुका है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने के लिए पटरी की स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें