प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: भव्य कलश यात्रा निकाली
बिनौली के प्राचीन शिव मंदिर में हुआ आयोजन
बिनौली। प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार को भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति का आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसमें प्रथम दिन महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली।
पंडित शिव हरि के निर्देशन में प्रात:काल हवन कर मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन आदि क्रियाएं संपन्न की गई। इस उपरांत पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती गाते व भगवान राधा कृष्ण की जय जयकारों के नारे लगा रही थी। गांव कई जगह पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर में आकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा की आयोजक विमला देवी, श्रीपाल जांगिड़, महिपाल जांगिड़, सुनील जांगिड़, पूर्व प्रधान मा. रमेश धामा, श्रीपाल धामा, नीतू धामा, रमेश विश्वकर्मा, महावीर विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, प्रेम भाटिया, रवि भाटिया, गुड्डू भाटिया आदि शामिल रहे। संवाद