फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने डीएम और विधायकों को सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोज कुमारी नैन के नेतृत्व में जिलास्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी, विधायक केपी मलिक व सहेंद्र रमाला को ज्ञापन सौंपकर महिला कर्मचारियों को तीन दिन की पीरियड लीव दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दिनों में महिलाओं की मानसिक और शारीरिक स्थिति सामान्य दिनों से अलग होती है। उन्हें तकलीफ से गुजरना पड़ता है। पदाधिकारियों का कहना है कि अनुच्छेद 15 और 42 के तहत राज्य कर्मचारी महिलाओं और युवतियों के कल्याण के लिए विशेष उपबंध कर सकती हैं। ऐसा बिहार सरकार पिछले 30 वर्षों से कर रही है। संगठन ने बिहार सरकार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार से भी तीन दिन की पीरियड लीव स्वीकृत किए जाने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री मोनिका चौधरी, उपाध्यक्ष बबीता खोखर, राकेश देवी और संगठन मंत्री मंजू रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें