फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में फर्जी बांड बंद कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। बिजरौल गांव में रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें मलकपुर चीनी मिल सहित अन्य मिलों में संचालित फर्जी बांड को बंद कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता हरियाणा नस्ल गाय गोपालक समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार और संचालन कपिल ने किया। वक्ताओं ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल सहित अन्य मिलों में संचालित फर्जी बांड के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंकज कुमार ने बताया कि डीसीओ बागपत, मेरठ मंडल में तैनात डिप्टी केन कमिश्नर सहित लखनऊ में गन्ना प्रमुख सचिव को लिखित में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि क्षेत्र मेें सक्रिय गन्ना माफिया मिल कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपना बेसिक कोटा बढ़ाकर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने इस मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। पंचायत में जयवीर, रोहन तोमर, हंसदीप आर्य, सहेंद्र, अजय, कृष्णपाल, धर्मेंद्र, वेद सिंह, महक सिंह आर्य, श्रीपाल आर्य सहित बामनौली, बड़ौत, बावली, बिजरौल, मलकपुर आदि के किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें