फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक गन्ने से भरे ट्रक मे घुसी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर दादरी गांव के नजदीक गन्ना लदे ट्रक में एक बाइक पीछे से घुस गयी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक जोगिंद्र उम्र 38 वर्ष पुत्र पीतम सिंह जनपद मेरठ के जुल्हेड़ा गांव निवासी है। वह रविवार को अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर अपनी रिश्तेदारी जौहड़ी गांव में आया था। देर शाम वह जौहड़ी से बाइक पर पत्नी व बच्चों को लेकर अपने गांव जुल्हेड़ा के लिये चला। जैसे ही वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर दादरी गांव के पास पहुंचा तो उसके आगे गन्ना लदा ट्रक चल रहा था। अचानक उसकी बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई और बाइक सड़क पर गिर गयी। जोगिंद्र को छाती में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी ज्योति, पुत्र हर्ष, देवांश गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें