खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव के किसानों के रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ चल रहे धरने में गन्ना समिति के चेयरमैन भी समर्थकों के साथ शामिल हुए। किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर खनन पट्टा निरस्त किए जाने की मांग की।
सांकरौद गांव के किसान रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ 11 दिसंबर से धरना दे रहे हैं। रविवार को गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह भी समर्थकों के साथ धरने में शामिल हुए। आंदोलित किसानों ने भी रविवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर रेत खनन ठेकेदार की शिकायत की।
आरोप लगाया कि ठेकेदार स्वीकृत खनन पट्टों के साथ ही उनके खेतों से भी अवैध रेत खनन कराता है। रेत से लदे वाहनों को उनके निजी रास्ते से निकालता है। जिससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से खनन पट्टे को रद्द करने की मांग की गई। उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरने में रामअवतार सिंह, यशपाल सिंह, प्रवीण कुमार, पप्पू, रणसिंह, सिद्धार्थ, जगपाल सिंह, विजयपाल सिंह, हरवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, मनवीर सिंह, रामकृपाल सिंह, कुलदीप, राममेहर आदि मौजूद रहे।