फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काठा गांव में बारिश से गिरे दो भाइयों के मकान

विज्ञापन
बागपत के काठा गांव में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकान। संवाद
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में बारिश और यमुना में आई बाढ़ के पानी का रिसाव होने से जयराम और उनके भाई पवन के मकान भरभराकर गिर गए। तभी मकान में सो रहे परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई, जबकि पास के दो मकानों में दरारें भी आ गईं।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी जयराम और पवन ने बताया कि उनके मकान से कुछ दूर यमुना नदी बहती है। पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण यमुना में बाढ़ आ गई। बताया कि यमुना का पानी उनके मकानों के पास पानी भर गया। बताया कि मकान की नींव में पानी का रिसाव हो गया। बृहस्पतिवार रात उनके परिवार घर मे सोए हुए थे। देर रात उनके दोनों मकानों के पिछले हिस्से भरभराकर गिर गए। परिवार के सदस्य बाहरी हिस्से में सोए होने के कारण बच गए और उन्होंने भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि यमुना में गांव की तरफ बांध नहीं होने के कारण हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। उधर, दो मकान गिरने के बाद रविंद्र और धर्मपाल के मकानों में भी दरारें आ गईं। इस मामले में एसडीएम का कहना है कि टीम को भेजकर नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें