फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना का दिखा प्रकोप, हजारों बीघा फसल बर्बाद, खेतों के बाद गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना में लगातार पानी बढ़ने से अब उसका प्रकोप दिखने लगा है। खेतों के बाद गांवों में भी पानी घुसना शुरू हो गया और किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। शबगा, जागौस, बागपत के पुराना कस्बा, फैजपुर निनाना, निवाड़ा, काठा, सांकरौद व सुभानपुर गांव में अधिक नुकसान हुआ। वहीं मंगलवार को भी हथिनीकुंड बैराज से एक लाख 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

पहाड़ाेें पर हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार की सुबह 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो बागपत में रात को पहुंच गया था। मंगलवार को भी एक लाख 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस समय जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर 212 मीटर पर चल रहा है। यहां यमुना किनारे के कई गांवों में बाढ़ के हालात हो गए। कटान होने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है और एक हजार बीघा जमीन यमुना में समा गई है। बागपत के पुराना कस्बा में पानी घुस गया और फैजपुर निनाना गांव में श्मशान घाट में भी पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा निवाड़ा, काठा व मवीकलां आदि गांवों की स्थिति खराब हो रही गई है।


जागौस व शबगा गांव में घुसा पानी, ग्रामीण चिंतित
छपरौली। जागौस व शबगा गांव में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण गांवों के बाहरी हिस्से में पानी घुस गया है। कोताना व बदरखा गांव में भी कटान होने के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान साहिब, विक्रम, जयवीर, रामपाल व कृष्णा ने बताया कि सोमवार की शाम से ही जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। इसकी वजह से टांडा, ककौर, जागौस, बदरखा, कोताना व शबगा में किसानों की ज्वार, लौकी, तोरी, हरी मिर्च, गेंदा फूल, ईख व टमाटर आदि फसल डूबने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।
विज्ञापन



रालोद विधायक ने गांवों का निरीक्षण किया
छपरौली। रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने शबगा व जागौस गांव का दौरा किया। उन्होंने यमुना के जलस्तर से हो रहा कटान को देखा और किसानों से फसल के नुकसान की जानकारी ली। किसानों की समस्या सुनने के बाद जल्द ही सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बताया कि कटान के कारण 1200 बीघा फसल यमुना में कटान के कारण समा गई है। किसानों की आर्थिक सहायता कराई जाएगी।



गोताखोर व पुलिस तैनात की
यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने निकटवर्ती गांवों में यमुना किनारे गोताखोर व पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों से यमुना किनारे न जाने की अपील की क्योंकि वहां कटान होने के कारण डूबने का खतरा बना हुआ है।


वर्जन

- यमुना में पहले सवा तीन लाख और अब एक लाख 51 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने से बाढ़ की स्थिति है। कटान होने के कारण किसानों की फसल यमुना में समा रही है। यमुना की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। -रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें