फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेतों में घुसा हिंडन का पानी, 250 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हरिसया, चमरावल व ललियाना गांव के खेतों में पानी घुस गया है। इससे 250 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने डीएम से शिकायत कर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। हरसिया में अजयवीर पाल, राजबीर, नानक, वेदपाल, देवा, बेदी, टीटू व देवेंद्र की ज्वार, बाजरा, धान और गन्ने की फसल डूब गई। चमरावल में अमन त्यागी, हरिओम आदि किसानों की धान और गन्ने की फसल डूबी। ललियना में इंतजार, मुन्ना, नरेश, इरफान, अमीरुद्दीन, कलवा, इंद्रपाल और उमरदीन कि लोकी, धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने डीएम से शिकायत कर फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।


-हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने से 10 बीघा ज्वार व धान की फसल डूब गई है। नदी के समीप किसानों की लगभग 150 बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है। हर साल खेतों में पहुंचने से नुकसान होता है और प्रशासन का भी इस तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

-सरस्वती देवी, हरसिया
- पिछले तीन साल से हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसान बर्बाद हो रहे हैं। सिंचाई विभाग भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में किसानों को परेशानी हो रही है और फसल डूबने से किसानों पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया।
विज्ञापन

-इंतजार अली, ललियाना

वर्जन
- पहाड़ों पर बारिश होने के कारण हिंडन नदी में पानी अधिक आ रहा है। किसानों की फसल डूबने को लेकर वहां जाकर निरीक्षण किया जाएगा।
-मुकेश कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें