दोघट। बेगमाबाद गढ़ी गांव में किसान बबलू का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। इससे लाखों रुपये का सामान दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, ग्रामीणों ने पीड़ित को नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी बबलू ने बताया कि घर के एक हिस्से में पशुओं एवं घरेलू सामान के लिए हॉल बनवा रखा था। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ हॉल के बराबर में बने कमरे में सो रहे थे। रात में हॉल की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। तभी उनका परिवार भी जाग गया। उधर, मलबे के नीचे दबने से खल, चूरी, चारपाई, ड्रम, स्प्रे मशीन, फर्नीचर और कृषि यंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में एसडीएम बड़ौत भावना सिंह का कहना है कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।