फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने को खेकड़ा तक लगाए खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली शामली रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए बिजली के खंभे लगाने का कार्य कराया जा रहा है। लोनी से खेकड़ा रेलवे स्टेशन तक बिजली खंभे लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही रेलवे हाल्ट को भी मानकों के आधार पर तैयार कराया।
विज्ञापन

दिल्ली शामली रेल मार्ग पर आगामी अप्रैल माह तक रेलवे विभाग इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने का दावा कर रहा है। रेलवे विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने के लिए रेलवे ट्रैक के पास बिजली खंभे लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। शनिवार को लोनी से खेकड़ा रेलवे स्टेशन तक बिजली खंभे लगाने का कार्य पूर्ण हो गया। इसके साथ खेकड़ा से अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन के बीच बिजली खंभे लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। ठेकेदार सुरेंद्र यादव ने बताया कि रेलवे प्रशासन दिल्ली, शामली रेल मार्ग पर आगामी अप्रैल माह में इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के प्रयास में है। इसके लिए मार्ग पर बिजली खंभे लगाने का कार्य तेजी के साथ पूर्ण किया जा रहा है। प्रथम चरण में दिल्ली, शाहदरा से लेकर शामली तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए फखरपुर, गौठरा, खरखरी और बहटा आदि रेलवे हाल्ट को भी मानकों के अनुसार तैयार कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें