फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक का बैरियर खराब, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों की मदद से बैरियर हटवाकर रास्ता खुलवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर बैरियर खराब होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों की मदद से बैरियर हटवाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद ही आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली की ओर से सहारनपुर जाने वाली मालगाड़ी के आने पर रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। मालगाड़ी जाने के बाद रेलवे का फाटक जाम हो गया। इससे मार्ग पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों की मदद से फाटक खुलवाया। तब कहीं जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। आधा घंटे तक फाटक पर जाम लगा रहा। बागपत रोड स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि फाटक के बैरियर की गोली निकल गई थी। बैरियर ठीक कर फाटक खोलकर वाहनों का आवागमन शुरु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें