फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर को घेरा, धूप में बैठाया

Tue, 06 Sep 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियर को घेरे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के खेकड़ा में अंडर पास मार्ग से पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण परेशान लोगों ने वहां पहुंचे रेलवे के इंजीनियर पीके शर्मा का घेराव कर घंटों तक धूप में बैठाये रखा। जल्द निदान के आश्वासन पर ही उसे जाने दिया। 
विज्ञापन


बसी रेलवे फाटक के समीप स्थित अंडर पास मार्ग पर जलभराव रहने के कारण आवागमन के दौरान वाहन सवारों एवं पैदल आने जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से तेज बारिश से हुए जलभराव से लोग खासे परेशान हैं।

पानी की निकासी की कोई व्यवस्था वह पर नहीं की  परेशान लोगों ने समस्या के निदान की मांग करने के चलते सोमवार को रेलवे के इंजीनियर पीके शर्मा मौके पर पहुंचे, वहां उन्होंने निरीक्षण करना शुरू किया तो मौजूद लोगों ने उनका घेराव कर करीब एक घंटे से अधिक समय तक धूप में बैठाये रखा।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि समस्या दूर होने तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।। इंजीनियर के जल्द  समस्या हल कराने के बाद आश्वासन के बाद लोगों ने उन्हें जाने दिया। इस दौरान सतबीर प्रधान, डॉ. बिट्टू, बीरू यादव, मोदी यादव, कृष्ण, राजकुमार, प्रमोद शर्मा, चरणसिंह, मुकेश, देवेंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें