फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई माई का लाल नहीं जो छपरौली में दंगा करा दें ः जयंत

Tue, 06 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली में सभा को संबोधित करते जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपरौली में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आहूत छपरौली विधानसभा क्षेत्र की जनसभाओं में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा और सपा पर तंज कसे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गन्ना भुगतान के आंकड़े तक नहीं जानते हैं। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र छेड़ते हुए कहा कोई माई का लाल छपरौली में दंगा नहीं करा सकता। उन्होंने कहा सपा और भाजपा प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन जनता इसे कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन


सोमवार को जयंत चौधरी ने छपरौली, किशनपुर बराल और दाहा में आयोजित जनसभाओं में कहा केंद्र सरकार फसल बीमा योजना का झांसा देकर किसानों को लूटने का काम कर रही है।  सरकार को किसानों की चिंता नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोबाइल कंपनी के सेलिब्रेटी के तौर पर काम कर रहे हैं। सपा और भाजपा दंगा कराने में माहिर हैं। भाजपा ने हरियाणा में जाट और गैर जाट को लड़ाया। मुजफ्फरनगर में हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाया गया। छपरौली की जनता चाल समझ चुकी है। यह भी कहा सपा और भाजपा यूपी में विस चुनाव से पहले दंगा कराने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन कोई माई का लाल नहीं जो छपरौली में दंगा करा दें। 

लोगों से आह्वान किया कि यदि कोई किसी भी गांव की फिजां बिगाड़ने की कोशिश करें तो  उसे गांव में न घुसने दें। कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। छपरौली में जनसभा की अध्यक्षता बलजीत सिंह ने की। संचालन रणवीर सिंह ने किया। इसमें जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, विधायक वीरपाल राठी, पश्चिमी उप्र किसान मोर्चे के अध्यक्ष राममेहर सिंह, राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, सहेंद्र रमाला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, अश्वनी तोमर, वकील चौधरी, राम कुमार चेयरमैन  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें