फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बटन दबाते ही होगा सिग्नल डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बटन दबाते ही होगा सिग्नल डाउन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर बटन दबाते ही सिग्नल डाउन हो जाएगा। इससे पहले चालक को टोकन देने में समय लग जाता था, मगर अब स्टेशन पर वीपीएसी मशीन लगने से कार्य में आसानी होगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सोमवार से बागपत और खेकड़ा के बीच वीपीएसी मशीन की व्यवस्था शुरू हो गई। इस व्यवस्था के शुरू होने से केबिन में बैठकर बटन दबाने से ही सिग्नल डाउन हो जाएगा और चालक बिना टोकन लिए ही स्टेशन रवाना हो जाएगा। बागपत से बड़ौत के बीच शीघ्र ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। अंग्रेजों की जमाने की टोकन व्यवस्था को दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर खत्म किया जा रहा है। खेकड़ा तक यह व्यवस्था पहले ही खत्म हो गई थी, अब खेकड़ा और बागपत रोड के बीच नई व्यवस्था शुरू की गई है। जल्द ही बागपत रोड और बड़ौत और इसके बाद अन्य स्टेशनों के बीच नई व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें