बड़ौत। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान हैं। अब रिजर्वेशन कराए गए टिकट को रिफंड कराया जा रहा है। दो सप्ताह में नगर के रेलवे स्टेशन से 5.70 लाख रुपये के टिकट रिफंड करने पड़े हैं।
जिन लोगों ने रेलवे का टिकट आरक्षण कराया, वे अपनी टिकट रिफंड करा रहे हैं। नगर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर तैनात लिपिक राज कुमार ने बताया कि 25 मई से अधिकांश स्टेशनों पर टिकट रिफंड की सुविधा कर दी गयी थी, लेकिन पर्याप्त मात्रा मेें इनकम न होने के कारण यात्रियों को टिकट रिफंड कराने में परेशानी हो रही थी। यात्रियों की मुसीबतों को देखते हुए ऊपर से पांच लाख रुपये मांगे गए हैं, ताकि स्टेशन पर टिकट रिफंड कराने वाले यात्रियों को मायूस न लौटना पड़े। इससे कोरोना का ही असर कहेंगे कि टिकट रिफंड 5.70 लाख का हुआ, जबकि आरक्षण के माध्यम से इनकम केवल 3.48 लाख रुपये की।