फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट एरिया से हटेंगे पचपन से अधिक की उम्र वाले पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण से पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए नई पहल की गई है। कंटेनमेंट जोन एरिया में अब 55 साल से अधिक की उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। बीमार पुलिसकर्मियों को हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी नहीं दी जाएगी। एडीजी राजीव सभरवाल के निर्देश के बाद एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने थानाध्यक्षों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए विभाग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस के लिए फेस मास्क और फेस शील्ड अनिवार्य रुप से लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि 55 साल से अधिक की उम्र के पुलिसकर्मियों को कंटेनमेंट जोन, बफर जोन और हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी नहीं दी जाएगी। पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्षों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एक दारोगा को हटाया गया
बागपत। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि 55 साल से अधिक की उम्र के पुलिसकर्मियों को हॉटस्पॉट से हटाया जा रहा है। उनके क्षेत्र मेें एक दारोगा 55 साल से अधिक उम्र का था और उसे चोट भी लगी हुई थी। ड्यूटी प्वाइंट बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें