औषधि निरीक्षक ने दस दवाओं के क्रय बिल नहीं मिलने पर बिक्री पर रोक लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने निरपुड़ा गांव में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तीन दवाओं के नमूने लिए। दस दवाओं के क्रय बिल नहीं मिलने पर उनकी बिक्री पर रोक लगाई।
औषधि निरीक्षक बागपत वैभव बब्बर ने निरपुड़ा गांव स्थित विशाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बताया कि जांच में दस औषधि के क्रय बिल मौके पर नहीं मिले। इनमें से तीन संदिग्ध औषधि का नमूना लिया गया। स्टोर मालिक को तीन दिन के अंदर बिल दिखाने को कहा गया है। टीबी की दवाओं के क्रय विक्रय अभिलेख एवं उनके रजिस्टर में एंट्री भी नहीं पाई गई। जिन दस दवाओं के क्रय-विक्रय बिल नहीं दिखाए गए है, उनके बिल दिखाने तक बिक्री पर रोक लगाई गई है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। बताया कि डीएम के निर्देशानुसार जनपद में सभी प्रकार की दवाइयाें की मानकों एवं गुणवत्ता के साथ बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई जारी रहेगी।