फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी बागपत, यहीं रुकेंगे राहुल गांधी, पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 29 Dec 2022 09:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही बागपत पहुंचेगी। बताया गया कि राहुल गांधी यहीं पर रुकेंगे। इस दौरान पुलिस अलर्ट रहेगी और ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी तीन जनवरी की शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे। वे रात में मवीकलां में एक फार्म हाउस में रुकेंगे और चार जनवरी की सुबह को मवीकलां से यात्रा शुरू करेंगे। मवीकलां से बड़ौत के बस स्टैंड तक पैदल यात्रा होगी और वहां से गाड़ी में शामली के एलम में पहुंचेंगे। जहां से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत में यात्रा प्रवेश कर जाएगी। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अन्य पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


तीन जनवरी की सुबह दिल्ली से यात्रा शुरू होगी और लोनी में जनसभा होगी। वहां से शाम को यात्रा डूंडाहेड़ा से बागपत में प्रवेश करेगी और तीन जनवरी की शाम को बागपत के मवीकलां में यात्रा को समाप्त किया जाएगा। वहां नेताओं के रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा की बागपत में चार जनवरी को शुरुआत होगी। 

जिसमें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास दो घंटे रुकने के बाद बड़ौत रवाना होंगे। इसके बाद बड़ौत में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत एलम में रात्रि विश्राम करेंगे और पांच जनवरी की सुबह शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी होगी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस से लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है और यात्रा को जनपद में सकुशल पूरी कराने के लिए संभावित तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस से मिले रूट के अनुसार पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी है। जिसके चलते बृहस्पतिवार शाम मवीकलां में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाकर नजर रखना शुरू कर दिया है। इसके अलावा खुफिया विभाग भी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दूसरे दलों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, मोहल्ले में पसरा मातम

विज्ञापन

यात्रा के लिए कई पार्टियों के नेताओं को भेजा निमंत्रण
बागपत में प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कई दलों के नेता शामिल होंगे। जिसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी कोई प्रॉटोकोल जारी नहीं किया, अगर जारी किया जाता है तो उसका पालन किया जाएगा। देश को अखंड बनाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है, जिसमें सभी धर्मों के लोगों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें: खौफ के पल: डॉक्टर दंपती की चीख सुन दौड़े लोग, कार को 50 मीटर तक घसीटते ले गया ट्रैक, देखें तस्वीरें

महंगाई से नहीं मिल रही राहत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कस्बे में बैठक की। उन्होंने कहा कि जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल रही और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। मौके पर कांग्रेस नेता हसमत चौधरी, श्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार, कृपाल सिंह, प्रमोद गोस्वामी, गुड्डू चौधरी, साधूराम, दीपक शर्मा, इरशाद, निहाल सिंह, नसीम खान, हरबीर सिंह, राजेंद्र चौहान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें