फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील पर भड़के छात्र

Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एनएस इंटर कालेज में मिड-डे मील न मिलने पर हंगामा करते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बालैनी के नेताजी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्रों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया पिछले दो माह से कभी-कभी खाना दिया जा रहा है। डीएम से हस्तक्षेप करके सुचारु रूप से शुद्ध भोजन दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए योजनाएं चलाई हैं, इसमें से एक मिड - डे मील योजना है। बुधवार को बुढ़सनी गांव स्थित नेताजी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया पिछले दो माह से मिड- डे मील कभी-कभी ही दिया जा रहा है। बीच-बीच में जो भी भोजन दिया गया वो सड़ा और बदबूदार था। शिक्षकों से इसकी शिकायत करते हैं तो  कोई सुनवाई नहीं हुई। डरा धमकाकर चुप करा देते हैं। बुधवार को छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। हंगामा करने वालों में रोहित, राहुल, कृष्ण, श्वेता, रेखा, हिमानी, काजल, गोल्डी, अफसाना, अजरू आदि रहे। इस संबंध में प्रधानाचार्य हरबीर सिंह ने कहा मिड- डे मील मामले से आला अधिकारी को समय समय पर अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें