फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क दुर्घटनाएं रोकने को गोवंशों के गले में पहनाएंगे रेडियम पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन स्तर से अनूठी पहल की गई है। सड़कों के किनारे के गांवों में पालतू गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी पहनाई जाएगी। इसके लिए गोवंश की संख्या का आंकलन कर रेडियम पट्टी पहनाने के लिए एक माह तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव पशुधन अनुभाग के रविंद्र नायक ने बागपत समेत सभी डीएम को राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला मार्ग व अन्य मार्गों के पास वाले गांवों में पालतू गोवंश के गले में रेडियम पट्टी पहनाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि लोग पालतू गोवंश को चराने के लिए चारागाह तक ले जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में सड़क पार करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसलिए पालतू गोवंश के गले में रेडियम पट्टी पहनाई जाए। जिला स्तरीय गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष में उपलब्ध धनराशि से रेडियम पट्टी खरीदी जाएगी।

20 अप्रैल से 20 मई तक अभियान चलाकर पालतू गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी पहनाने का काम होगा। इसके लिए कर्मियों की टीम गठित कर गोवंश का आंकलन कराकर रेडियम पट्टी पहनाने के लिए रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया। हर टीम में पैरावेट, पंचायत सफाई कर्मी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निकायों के ईओ और दुग्ध समितियों के सचिव आदि रहेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव का रजिस्टर बनेगा, जिसमें पालतू गोवंश का टैग नंबर तथा रेडियम पट्टी लगाने का विवरण दर्ज करना होगा। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत-सोनीपत नेशनल हाईवे, बागपत-चमरावल मार्ग, बड़ौत-मेरठ मार्ग, बड़ौत से बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग तथा बागपत-निनाना आदि मार्गों के पास के सैकड़ों गांवों में पालतू गोवंश को रेडियम पट्टी पहनाने का काम होगा।
शासन के आदेश पर नेशनल व स्टेट हाईवे तथा अन्य सड़कों के समीप वाले गांवों में पालतू गोवंश का आंकलन कराकर रेडियम पट्टी पहनाने का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जाएंगी। - डाॅ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, सीवीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें