फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशी और सलमानी बिरादरी में संघर्ष

Sat, 14 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के गड़रियान मोहल्ले में झगड़े के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के गड़रियान मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर कुरैशी और सलमानी बिरादरी के लोगों में जमकर पथराव हुआ और तमंचे लहराए गए। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। संघर्ष में एक पक्ष की एक महिला  समेत  चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


गड़रियान मोहल्ले में शहजाद पुत्र जमील की परचून की दुकान है। दुकान के ऊपर ही मकान है। वर्तमान में वह मकान की मरम्मत करा रहा है। शुक्रवार की सुबह भैंसा बोगी से ईंट मंगाई थी, जिन्हें सड़क पर उतारी जा रहा था। इसी दौरान कुरैशी बिरादरी के दो युवक बाइक से आए और उन्होंने बोगी हटाने को कहा।

 इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और हाथापाई         होने लगे।  देखते-देखते दोनों बिरादरी के लोग आमने सामने            आ गए और पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। तमंचे भी लहराए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को भगाया।
विज्ञापन


इस संघर्ष में शहजाद और उसके पक्ष के परवेश, दानिश पुत्रगण जमील और उनके परिवार की एक महिला को भी चोटें आई है।
 इस मामले में अभी तक किसी ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई  है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह           का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की  जाएगी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें