फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नहीं मिलें छह दवाइयों के क्रय-विक्रय बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने शुक्रवार को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल स्थित श्री जिनवाणी मेडिकल से दो संदिग्ध दवाइयों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। स्टोर संचालक छह औषधि के क्रय बिल मौके पर उपलब्ध नहीं करा पाया। अब स्टोर संचालक को तीन दिन में दवाइयों के क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि श्री जिनवाणी मेडिकल स्टोर से नकली एवं सब्सिट्यूट दवाओं के विक्रय की शिकायत मिली थी। निरीक्षण में स्टोर संचालक छह औषधि के क्रय बिल मौके पर उपलब्ध नहीं करा पाया। इनमें से दो संदिग्ध औषधियों का नमूना संग्रहित किया गया है। इनमें एक एंटी बायोटिक और एक अन्य एसिड शामिल है। इसके अलावा स्टोर पर टीबी की दवाई के क्रय-विक्रय अभिलेख और रजिस्टर में एंट्री नहीं मिली। स्टोर संचालक को तीन दिन में औषधि के बिल प्रस्तुत करने व दवाई के क्रय-विक्रय के अभिलेखों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने पर स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में नियमित अभियान चलाकर मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी और मानकों के अनुरूप दवाइयों की बिक्री न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें