शासन की ओर से पांच करोड़ में सुंदरीकरण कराने की बनाई गई थी योजना
साधु संतों ने योगी सरकार के प्रयास की सराहना की
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। परशुरामेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण के लिए यूपी सरकार से शनिवार को 48 लाख 20 हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी। सरकार के इस पहल की संत महात्माओं सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की है। साथ ही बागपत विधायक योगेश धामा को इस प्रयास के लिए बधाई दी है।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग के माध्यम प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल का सुंदरीकरण कराने की घोषणा की थी। बागपत विधायक योगेश धामा के प्रयास से बालैनी क्षेत्र के परशुरामेश्वर मंदिर के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। इसकी पहली किस्त 48 लाख 20 हजार जारी कर दी गई है। शनिवार को मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में विधायक योगेश धामा ने कहा कि परशुरामेश्वर मंदिर भगवान परशुराम की कर्मभूमि है। योगी सरकार ने इसका विकास करने के लिए धनराशि मंजूर की है। सूरज मुनि महाराज ने भाजपा सरकार की तारीफ की। इस मौके पर देवेंद्र प्रमुख खेकड़ा, शिवकुमार, सुरेश चंद कौशिक, राधेश्याम, मंगलसेन, जगबीर, देवमुनि जी महाराज, नरेश यादव, ब्रह्मपाल प्रधान, अनिल गुप्ता, आजाद ढाका, लक्की चौधरी, राजेंद्र प्रधान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सूरज मुनि महाराज और संचालन पंडित विजय शर्मा ने किया।
इलेक्ट्रिक रेल इंजन का ट्रायल रन किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर शनिवार की शाम लोनी से शामली तक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (रेल इंजन) का ट्रायल रन किया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (रेल इंजन) शाम को साढे़ छह बजे लोनी से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा और फिर शामली के लिए रवाना हो गया। शामली से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (रेल इंजन) रात आठ बजे बजे के करीब लौटा। ट्रायल रन को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।