फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में हुई जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान : रामकुमार
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बावली रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड मेें हुई पार्टी की जीत पर खुशियां मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने व संचालन देवेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह का कहना था कि झारखंड में हुई पार्टी की जीत से साबित हो गया है कि अब जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान गई है। भाजपा की जनविरोधी व देशविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। चोरो तरफ अराजकता का माहौल है। महिलाओं व युवतियों के साथ बलात्कार की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। नागरिकता संशोधन बिल से देश भर में हिंसा हो रही है। कार्यकर्ताओं ने तहसील पर पहुंचकर भी पार्टी की जीत पर खुशी मनायी। खुशी जताने वालों में राजपाल शर्मा, शहरध्यक्ष राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, उर्मिला सिंह, देवेन्द्र चौहान, रामकुमार तोमर, हेमंत कुमार एडवोकेट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें