नेत्र जांच शिविर के लिए किया जनसंपर्क
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में 28 जून को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, दृष्टि दूत फाउंडेशन अग्रवाल मंडी, लायंस क्लब अग्रवाल मंडी, जिला रेडक्रास समिति, इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी व भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जाएगा। रविवार को शिविर को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। लोगों से जनसंपर्क किया गया।
शिविर को सफल बनाने को लेकर केंद्र पर रविवार को लायंस क्लब के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ. संजय जिंदल व सुरेश जिंदल मरीजों की जांच व आशुतोष मित्तल व प्रदीप श्रवण यंत्र वितरण व अतुल जिंदल व अंकित जिंदल को चश्मा वितरण की जिम्मेदारी दी गई। शिविर के मुख्य संयोजक एवं दृष्टि दूत फाउंडेशन के चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि शिविर में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
सत्य भूषण जैन दीप प्रज्वलित कर और अशोक गुप्ता प्रधान फीता काटकर शिविर का उद्घाटन करेेंगे। बैठक के उपरांत शिविर को सफल बनाने के लिए पंकज गुप्ता, डॉक्टर कमला, हंसराज गुप्ता, अजय गोयल, लॉयन ईश्वर अग्रवाल, संजय जिंदल, अश्वनी जिंदल, सुरेश जिंदल, गौरव आर्य ने कस्बे में जनसंपर्क किया।