फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेन देन को लेकर व्यापारी व युवकों में हाथापाई

विज्ञापन
दुकान में व्यापारी व युवक को के बीच नोकझोंक व झगड़े का वायरल वीडियो। फाइल संख्या-26क्चष्ठञ्ज14 से स? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर व्यापारी और युवकों में हाथापाई
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में एक व्यापारी की दुुकान पर रविवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कर्ज के रूप में दिए गए रुपयों को लेने के लिए कुछ युवक पहुंच गए। इस दौरान व्यापारी व युवकों के बीच नोकझोंक व हाथापाई हुई। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। मामला कोतवाली पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बावली रोड निवासी कुछ युवक संजय मूर्ति के पास स्थित एक व्यापारी की दुकान में पहुंचे और व्यापारी के बेटे से कर्ज के रूप में लिए गए रुपयों को मांगने लगे। युवकों का कहना था कि कई बार वायदा करने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए हैं। कहा कि दुकान खाली करे या फिर रुपये दें। इसको लेकर व्यापारी, उसके बेटे व युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे की वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद व्यापारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी और कोतवाली में युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि रुपयों का लेनदेन प्रतीत हो रहा है, जो तहरीर आई है उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें