बड़ौत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की उन्नति में अपना योगदान दिया। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए 1951 में पंचवर्षीय योजना , प्रथम एशियाई खेल , सामुदायिक विकास कार्यक्रम लागू करवाया। भारत का पहला कंप्यूटर सन 1955 में कोलकाता में स्थापित करवाया। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 में लागू किया। 1959 में उन्होंने टेलीविजन प्रसारण दूरदर्शन की स्थापना की। दहेज निषेध अधिनियम 1956 लागू किया। 1961 में उन्होंने आईआईटी आईआईएम और एम्स की स्थापना की। 1963 में उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध परियोजना देश को समर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में पंडित घनश्याम शर्मा, बृजमोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, चौधरी यशवीर सिंह, मास्टर कृष्णपाल, रामकुमार राणा, योगेश सोती, मनीष जैन, समीम खान, नाजिम, सोनू, राममेहर शर्मा, विक्रम सैनी, सचिन देव, माजिद खान शामिल रहे।