फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना रोड पर शूटरों का प्रदर्शन

Thu, 20 Apr 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोताना रोड पर स्थित वन टारगेट शूटिंग रेंज परिसर में बुधवार को निशानेबाज एकत्र हुए और फर्जी सिम के आधार पर ऑनलाइन एसएमएस भेजकर युवक और युवतियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कंपनी संचालकों को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 बुधवार को काफी संख्या में निशानेबाज वन टारगेट शूटिंग रेंज के चेयरमैन विपिन दांगी के नेतृत्व में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान शूटरों ने कहा काफी दिनों से कंपनी संचालक बेरोजगार युवक और युवतियों को घर बैठे एसएमएस भेजकर ठगी कर रहे थे।

चेयरमैन विपिन दांगी ने बताया ठगी करने वाले कंपनी संचालक रेंज के एक निशानेबाज लविस निवासी लुहारी की भी दो लाख रुपये की कीमत की पिस्टल चोरी करके ले गए। लविस बहुत ही गरीब परिवार से है। उन्होंने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से कंपनी संचालकों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और शूटर लविस की पिस्टल बरामद करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कंपनी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रदर्शन में सागर तोमर, आयुष, हर्षित, अभिषेक, विशाल, अनुज, विक्की, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें