फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांट रही भाजपा

Thu, 20 Apr 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत स्थित रालोद कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रालोद कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। रालोद ही हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित मीटिंग मेें पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने कहा रालोद ने हमेशा मजदूर, गरीब और किसान के साथ-साथ सर्व समाज के लिए काम किया है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है और समाज को बांटने का कार्य कर रही है।

पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने कहा रालोद का हर कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा जनता अब भाजपा की झूठी सोच को समझने लगी है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, बलजीत आर्य, हाजी जमीरुदीन अब्बासी, सुरेश मलिक, इरफान मलिक, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. कृपाल सिंह, सलीम, धीरज उज्ज्वल, विनोद, संजीव मान, समीर, डॉ. देवेंद्र, मोहित मुखिया, सौरभ, बिलाल अल्वी, हाफिज सलाहुदीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें