फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नैथला गोशाला से केयरटेकरों को हटाने के विरोध में हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नैथला गोशाला में सोमवार को बीडीओ भंवर सिंह ने प्रधान व सचिव के साथ पहुंचकर चार केयरटेकरों को हटा दिया और उनको बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके विरोध में केयरटेकरों ने हंगामा किया और उनकी बीडीओ, प्रधान व सचिव के साथ काफी देर तक नोकझोंक हुई। उन्होंने अधिकारियों पर मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया। अब गोशाला में गोवंश की देखभाल करने के लिए नए केयरटेकर रख लिए गए हैं।
विज्ञापन

नैथला गोशाला में काफी समय से विवाद चल रहा है और इस विवाद में गोवंश की देखरेख सही से नहीं होने पर उनकी मौत हो रही है। वहां पिछले सप्ताह भी कई गोवंश की मौत होने के बाद उनके शव कुत्ते नोंचते रहे थे। यह मामला सामने आने पर सोमवार को बीडीओ भंवर सिंह ने सचिव संदीप कुमार व प्रधान के साथ गोशाला में पहुंचकर केयरटेकर पंकज, सुमन, पालो व अरुण को गोशाला से बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में केयरटेकरों ने हंगामा कर दिया और काफी देर तक बीडीओ, सचिव व प्रधान के साथ नोकझोंक हुई।
आरोप लगाया कि आठ माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला और उनका 80 हजार रुपये मानदेय का बकाया है। जब मानदेय मांगते हैं तो उनका उत्पीड़न किया जाता है। उन्हें जबरन गोशाला से निकाला जा रहा है और यदि यहां रुके तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। काफी देर तक चले हंगामा के बाद केयरटेकर गोशाला को छोड़कर चले गए और उनके स्थान पर नए केयरटेकरों को रखा गया है। सचिव संदीप कुमार ने बताया कि किसी भी केयरटेकर का कोई भुगतान नहीं रुका है और सभी का मानदेय दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें