फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंडरपास निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन, काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेलवे फाटक 109 पर दिया धरना, एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य रुका
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। कस्बे में गंगोह मार्ग स्थित रेलवे फाटक संख्या-109 (शामली-टपरी सेक्शन) पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास के विरोध में शनिवार को ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए अंडरपास निर्माण रोककर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाने की मांग की। फिलहाल रेलवे ने निर्माण कार्य एक सप्ताह के लिए रोक दिया है।

रेलवे विभाग की ओर से शुक्रवार को अंडरपास निर्माण कार्य शुरू किए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रोष फैल गया। शनिवार को दर्जनों गांवों के ग्रामीण गंगोह रोड स्थित रेलवे फाटक पर एकत्र हो गए और धरने पर बैठ गए। धरने का नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर जयपाल सिंह, ठाकुर सोमबीर सिंह, संजीव राणा, सपा कार्यकर्ता ठाकुर शेर सिंह राणा, जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक, विहिप जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप पुंडीर और भाजपा मंडल अध्यक्ष चक्रेश राणा ने किया।
विज्ञापन

भीड़ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी शामली और थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अंडरपास कार्य रोके जाने की सूचना के बाद रेलवे के सहायक मंडल अभियंता आलोक कुमार, संजय शर्मा व संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

रेलवे अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह तक निर्माण कार्य शुरू न करने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में रेलवे अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और चेयरमैन जहीर मलिक के साथ बैठक हुई, जिसमें मामले के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल अंडरपास से जुड़ी समस्याओं को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ग्रामीणों की मांग रखेगा।

इस मौके पर राकेश पाल, तासीन मंसूरी, कैफ खान, इस्तखार अहमद, राशिद चौधरी, देवेंद्र पाल, सतीश पाल, दीपक पाल, राव रफे, रवि अहमदपुर, आबिद, इकराम राव, दिलशाद व मुकीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने कहा
रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामली संजय शर्मा ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य को एक सप्ताह के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यदि इस अवधि में उच्च स्तर से कोई निर्णय नहीं होता है तो आठ दिन बाद कार्य पुनः शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें