फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। टांडा मार्ग पर किरठल बिजलीघर के पास बृहस्पतिवार रात बिजली के खंभे से बाइक टकराने से इस्फाक (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहां आए परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

लूंब गांव निवासी इस्फाक बृहस्पतिवार रात रमाला से अपने गांव लूंब वापस लौट रहा था। जैसे हन्वह किरठल गांव के बिजलीघर के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोहे के खंभे से जा टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार इस्फाक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वहां आए और इस्फाक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने कार्रवाई कराने से साफ मना कर दिया। स्थानीय निवासी अनिल, शिवकुमार, विवेक व अजय ने खंभों को हटवाने की मांग की। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें