दोघट। निरपुड़ा गांव में बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पहुंची ऊर्जा निगम टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और त्रुटिपूर्ण बिल भेजकर कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के हंगामे के चलते ऊर्जा निगम की टीम वापस लौट गई।
निरपुड़ा गांव की हरिजन बस्ती में शनिवार को एसडीओ बड़ौत रजत गुप्ता, अवर अभियंता राजीव कुमार विजिलेंस की टीम के साथ कनेक्शन काटने पहुंचे। ग्रामीणों की ऊर्जा निगम की टीम के साथ नोकझोक हुई। आरोप लगाया कि मजदूरों के घरों के बिलों में त्रुटि है, जिसे ठीक कराने के लिए कई बार कार्यालय जा चुके है। एसडीओ रजत गुप्ता ने बिलों को ठीक कराने का आश्वासन दिया। तभी ग्रामीण शांत हुए और ऊर्जा निगम की टीम बिना कनेक्शन काटे ही वापस लौट गई। हंगामा करने वालों में बिजेंद्र राणा, राजीव राणा, सुबोध राणा, कृष्णपाल, चांद राणा, वीरेंद्र राणा, सुरेश, आशीष मौजूद रहे।