फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को लोगों ने घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया, जहां सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण पुलत्स्य ने कहा कि इस तरह की सीरीज बनाकर समाज की क्षवि को धूमिल करने का काम किया गया है, जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। सीरीज पर रोक लगाने के साथ निर्माता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। समाज की छवि को इस तरह से धूमिल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जयकुमार शर्मा, राजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, कपिल शास्त्री, प्रमोद शर्मा, अमित वशिष्ठ एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें