फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
बड़ौत की शाहमल एंक्लेव कॉलोनी में पूर्व केंदीय मंत्री डॉ़ सत्यपाल सिंह के जन्मदिवस पर  केक काटत
विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई, जिसमें 20 करोड़ रुपये के 400 विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। जल कर को 245 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने पर चर्चा की गई, मगर इसको अगली बोर्ड बैठक तक के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष बबीता तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्थर मंडी के द्वार के निर्माण के अलावा बावली चुंगी पर चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव पास हुआ। इनके साथ नगर में अलग-अलग जगहों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने, आवास विकास व बावली तिराहे पर पार्कों का सुंदरीकरण करने, शाहमल काॅलोनी में 36 लाख रुपये में ट्यूबवेल और वार्ड नंबर 13 में ओवरहेड टैंक लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।
सड़क किनारे खड़े वाहनों से जाम लगने की समस्या को दूर करने के लिए जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया। बरनावा, सरधना, बुढ़ाना समेत अन्य जगहों से आने वाले फल विक्रेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की बात रखी गई। इससे स्थानीय फल विक्रेताओं को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी, चालक और हेल्पर की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सभासदों ने पूछा कि पूर्व में नगरपालिका कितना खर्च कर रही है। सभाासदों ने कहा कि पूर्व मे जो खर्च हो रहा है, यदि उससे अधिक होता है तो इस प्रस्ताव पर आपत्ति की जाएगी। इसके बाद ईओ मनोज रस्तोगी ने कहा कि इस पर मंथन कर बजट तय किया जाएगा। बैठक में सभासद प्रमोद शर्मा, योगेश तोमर, रमेश शर्मा, राकेश जैन, नगेन्द्र, वर्षा, अतुल जैन, संजय गुप्ता और राहुल तोमर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें