फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए ट्रामा सेंटर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ट्रामा सेंटर बनवाने की मांग काफी समय से उठ रही हैं। अगर, यहां ट्रामा सेंटर बनता है तो सड़क हादसों के गंभीर घायलों को रेफर नहीं करना पड़ेगा और उनको यहीं उपचार मिल सकेंगे।
विज्ञापन

यहां स्वास्थ्य सेवाएं काफी खराब है और सड़क हादसे के घायलों को अधिकतर मेरठ व दिल्ली रेफर किया जाता है। इस कारण कई बार घायलों को समय पर उपचार नहीं मिलने से वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है। इसलिए ही यहां ट्रामा सेंटर लेवल-2 बनवाए जाने की मांग उठ रही थी। इसके लिए सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने डीएम को पत्र सौंपा था। उसमें यह भी कहा गया था कि यहां एक्सप्रेस वे और कई नेशनल हाईवे हैं, जिन पर हादसे ज्यादा होते हैं। ऐसे में ट्रामा सेंटर की सबसे ज्यादा जरूरत है। सांसद का पत्र मिलने के बाद ही डीएम अस्मिता लाल ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव भेजा है। सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव भेजा गया है और इसको लेकर शासन स्तर पर पैरवी की जाएगी।
ट्रामा सेंटर पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे
डीएम की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में ट्रामा सेंटर लेवल-2 के लिए भवन व व्यवस्थाओं पर खर्च होने वाली राशि का ब्यौरा भी भेजा गया है। इसमें भवन व उपकरण पर करीब 59 लाख रुपये का खर्च बताया गया है, इसमें आईसीयू, लैब, एंबुलेंस, फार्मेसी, बर्न केयर रूम, ग्रीन एरिया आदि शामिल है। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च भी बताया गया है तो चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ समेत अन्य का डेढ़ सौ का स्टाफ भी जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन

हर महीने 150 मरीजों से ज्यादा रेफर हो रहे
यहां जिला अस्पताल व सीएचसी से हर महीने डेढ़ सौ मरीजों से ज्यादा को रेफर कर दिया जाता है। यहां कोई घायल आता है तो उसको केवल प्राथमिक उपचार दिया जाता है। यहां पूरा उपचार नहीं मिलने के कारण कई बार घायलों की रास्ते में मौत हो जाती है। इस तरह के यहां कई मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें