फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांकलपुट्ठी में 1516 वोटरों ने किया मतदान, कल आएगा परिणाम

Thu, 20 Feb 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हमारी वोट से बनेगी गांव की सरकार:- रसूलपुर सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान पद के लिए बूथ पर वोट डाल
विज्ञापन
बागपत/रटौल। सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान पद के लिए बुधवार को मतदान हुआ। जहां 2175 वोटरों में 1516 ने मतदान किया। मतदान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। पिलाना ब्लॉक में शुक्रवार को मतगणना होगी और उसके साथ ही परिणाम घोषित होने पर गांव को नया प्रधान मिल जाएगा।
विज्ञापन

सांकलपुट्ठी गांव में नवंबर 2024 में प्रधान धर्मपाल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस कारण गांव में प्रधान पद रिक्त चल रहा था। एक माह पहले बोर्ड बैठक कर पंचायत सदस्य सचिन को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी थी, ताकि गांव में विकास कार्य कराए जा सकें। वहां चुनाव की घोषणा की गई तो चुनाव में प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिन, प्रधान रहे धर्मपाल के भतीजे रजत व यशवीर सिंह मैदान में उतरे थे।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मतदान कराया गया। इसके लिए चार बूथ बनाए गए थे। गांव में 2175 वोट है, जिनमें से केवल 1516 वोट पड़े हैं। वहां वोट डालने के लिए बुधवार सुबह को जरूर लंबी लाइन लगी, मगर दोपहर बाद इक्का-दुक्का ही लोग पहुंचे। पीठासीन अधिकारी राजेंद्र सिंह मंडौला और अविनाश प्रताप ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतपेटियों को सुरक्षित पोलिंग पार्टियां लेकर गई और उनको पिलाना ब्लॉक में रखवा दिया गया। मतगणना शुक्रवार को ब्लॉक में कराई जाएगी। वहीं गांव के लोगों ने मतदान के बाद हार-जीत के आंकड़े भी फिट करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें