फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे के मृतकों के परिवारों व घायलों को आर्थिक मदद के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Sat, 01 Feb 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में मोक्ष कल्याण निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी का 65 फीट ऊंचा मचान टूटने से मरने वाले सात श्रद्धालुओं के परिवारों और 52 घायलों को आर्थिक मदद के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम अस्मिता लाल की तरफ से इन सभी के नाम की सूची के साथ यह प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें केवल उन घायलों को शामिल किया गया है जो अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। मामूली घायल होने पर घर जाने वालों को इसमें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन काॅलेज के मैदान में स्थित मानस्तंभ के ऊपर तक पहुंचने के लिए बांस व बल्लियों से बनाया गया 65 फीट ऊंचा व 117 फीट लंबा मचान मंगलवार सुबह टूट गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक का लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर एक साथ सैकड़ों श्रद्धालु चढ़ गए थे। इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि करीब 70 घायल हो गए थे। इनमें से कुछ श्रद्धालु मामूली घायल होने पर निजी चिकित्सकों से उपचार कराकर खुद ही घर चले गए थे।
इसमें मृतकों के परिवारों व घायलों को शासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग घटना के दिन से उठ रही है। नेता व जैन समाज के लोग मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये दिए जाने की मांग कर रहे हैं। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि इसमें सभी सात मृतकों और अस्पतालों में भर्ती हुए 52 घायलों के नाम की सूची के साथ आर्थिक मदद का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब यह शासन स्तर से तय होगा कि उनको आर्थिक मदद के तौर पर कितनी राशि की घोषणा की जाती है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि पीडि़तों को जल्द शासन से आर्थिक मदद की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें