-शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज परिसर में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया
फोटो-पांच
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दाैरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही उनका प्रचार करने के लिए कहा गया।
शिविर में विधायक योगेश धामा ने कहा कि पार्टी की नीतियों के साथ ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा न पार्टी के इतिहास व महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने कार्य करने की पद्धति व डॉ. कुलप्रकाश ने बूथ प्रबंधन की जानकारी दी। जिला महामंत्री सरिता चौधरी ने कहा कि शिविर में बताई गई जानकारी को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी को जुटना है। इस दौरान ताराचंद गुप्ता, रिंकू गुप्ता, कृष्णपाल चेयरमैन, विनोद भारद्वाज, अनिल चौहान, अजय शर्मा, भवीचंद, संजय रुहेला, जयकुमार, रणबीर चौधरी आदि मौजूद रहे।