फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रगति अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रगति ने प्रथम स्थान, आरजू ने द्वितीय और वंश व भवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें मादक पदार्थों से दूरी बनाकर आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में धारण करना चाहिए। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि मनुष्य को बीड़ी, सिगरेट, शराब व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इन व्यसनों के सेवन से जहां शारीरिक हानि होती है वहीं मानसिक रूप से भी आदमी कमजोर होता है। प्रबंधक विक्रम तोमर ने कहा कि नशा नाश की निशानी है। श्रेष्ठ संस्कार नव निर्माण की बुनियाद है। नशे के विकल्प में हमें श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान से कम हो जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
बागपत। धूम्रपान व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से फेफडे़ कमजोर हो जाते है। कोरोना की दूसरी लहर लोगों के फेफड़ों को संक्रमित कर रही है। संक्रमण होने पर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। चिकित्सकों का कहना है कि धूम्रपान करने वाले लोगों में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण के अलावा धूम्रपान करने से टीबी, सांस, दमा और कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें